राकोमसं को नजरअंदाज करने की कोशिश नहीं करे प्रबंधन
कथारा (बेरमो) : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ राजेंद्र गुट की कथारा क्षेत्रीय कमेटी की बैठ
कथारा (बेरमो) : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ राजेंद्र गुट की कथारा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक जारंगडीह यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी ने की। मौके पर राकोमसं के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार ¨सह ने कहा कि कथारा में राकोमसं मजबूत स्थिति में है। यहां सीसीएल प्रबंधन यूनियन को नजरअंदाज कर एक कदम भी नहीं चल पाएगा। उन्होंने संगठन की मजबूती, मजदूरों की समस्याओं के समाधान और संगठन की सदस्यता बढ़ाने पर भी बल दिया। कहा कि इसके लिए संगठन के हर स्तर के पदाधिकारियों को तत्परता दिखानी होगी। कहा कि सदस्यता शुल्क प्रबंधन की लापरवाही से समय पर नहीं कट रहा है इसके लिए शाखा कमेटी को आगे आकर प्रबंधन पर दवाब बनाने की जरूरत है। कहा कि संगठन विस्तार के लिए डेलीगेट तैयार किए जा रहे हैं। रिजनल पदाधिकारियों के निर्देशानुसार संगठन के कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी शाखा कमेटियों के अध्यक्ष-सचिव से मजदूरों की समस्याओं की सूची तैयार कर इसके निदान के लिए रूप रेखा तय करने पर बल दिया। कहा कि इंटक से संबद्ध राकोमसं इस क्षेत्र में काफी मजबूत है। राकोमसं मजदूर के हित में कार्य करता है और संघर्षशील संगठन के रूप में इंटक को बल देता है। मौके क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी ने कहा कि प्रबंधन की ढुलमुल नीतियों का जोरदार विरोध करने की जरूरत है। बेलगाम प्रबंधन पर नकेल कसने का समय आ गया है। कहा कि कथारा एरिया में कायाकल्प योजना के नाम पर में लूट मची हुई है। ठेकेदार मनमानी कर आसानी से बिल भुगतान पा रहे हैं। मजदूर आवासों की मरम्मत नहीं हो रही है। इस दौरान प्रमोद कुमार ¨सह ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए क्षेत्रीय व शाखा कमेटी को आपस में मिलकर कार्य करने की जरूरत है। मौके पर अवधेश ¨सह, उपेंद्र कुमार ¨सह, विपिन तिवारी, अशोक ओझा, योगेंद्र सोनार, विकास कुमार ¨सह, रंजय कुमार ¨सह, रामबिहारी सिन्हा, सतपाल ¨सह, मो. इस्लाम अंसारी, एन मैथी, अनूप मंडल, किशुन मंडल, देवी मंडल, सीताराम तुरी, दुलार मंडल, भोलूचन्द भगत, गौर बाउरी, ब्रजेश ¨सह आदि उपस्थित थे।