Move to Jagran APP

फुसरों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जला पुतला

करगली (बेरमो) पश्चिमी बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2019 06:31 AM (IST)
फुसरों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जला पुतला
फुसरों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जला पुतला

करगली (बेरमो) : पश्चिमी बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम का फुसरों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इसके पहले भाजपा नगर कमेटी की ओर से यहां सीएम ममता बनर्जी का पुतले को क्षेत्र में घुमाया गया। भाजपाइयों ने करगली बाजार के नावाखाली दुर्गा मंदिर परिसर से जुलूस निकाला, जो पुराना बीडीओ ऑफिस होते हुए बैंक मोड़ फुसरो पहुंचा। यहां पुतला जलाकर नारेबाजी की गई।

loksabha election banner

वक्ताओं ने कहा कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भाजपाइयों को परेशान करने को लाठी चार्ज करा रही है। कई भाइपाइयों को जय श्रीराम बोलने पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए भाजपा कार्यकर्ताओं को जल्द रिहा किया जाए, अन्यथा भाजपाई उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।

मौके पर जिप सदस्य नीतू सिंह, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, भाई प्रमोद सिंह, अनिल गुप्ता, चंदन कुमार, जितेंद्र सिंह, सुरजीत चक्रवर्ती, श्रीकांत सिंह, सुमन कुमारी, मुस्कान कुमारी, रानी कुमारी, पायल कुमारी, सरोजिनी देवी, यशोदा देवी, गरुला देवी, तापसी चक्रवर्ती, धीरज गिरि, देवनारायण महतो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.