विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: 'झूठ बोलकर सत्ता में रहें हैं मोदी...', CM चंपई सोरेन ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

Published: Mon, 06 May 2024 05:55 PM (IST)

सोमवार को सीएम चंपई सोरेन गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में बोकारो के पुस्तकालय मैदान में चुनावी ...और पढ़ें

CM चंपई सोरेन ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना (File photo)
CM चंपई सोरेन ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना (File photo)

जागरण संवाददाता, बोकारो। सोमवार को गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में बोकारो के पुस्तकालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठ बोलकर दस वर्ष तक प्रधानमंत्री सत्ता में रहे हैं।

अब देश की जनता उन्हें विदा करने वाली है। कहा कि पेट्रोल-डीजल और महंगाई के नाम पर भाजपा केंद्र की सत्ता में आई । सत्ता में आते ही यह मुद्दा समाप्त हो गया। मोदी जी ने जनता को 15-15 लाख देने की वादा किए था। अभी तक जनता को 15 पैसा भी नहीं दिए।

देश का विकास नहीं हुआ विनाश हुआ- सीएम सोरेन

जनता को पांच साल में एक बार मौका मिलता है। केंद्र की सत्ता से मोदी जी को हटाने के लिए जनता चूक जाती है तो फिर पांच साल रोना पड़ेगा। मोदी सरकार में देश का विकास नहीं विनाश हुआ है।

केंद्र सरकार ने झारखंड में ग्यारह लाख राशन कार्ड को रद कर दिया था। हेमंत सरकार ने रद राशन कार्ड को ग्रीन कार्ड बनाकर सभी को राशन देने का काम किया है।

'मोदी सरकार ने जनता को गरीब बनाने का किया काम'

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के 80 करोड़ जनता को पांच किलो अनाज देकर गरीब बनाने का काम किया है। कहा कि आदिवासियों की पहचान के लिए सारना धर्म कोड लागू होना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार की ओर भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने रोक दिया।

सीएम ने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने का है। प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी के लिए काम करे। मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, बेबी देवी शामिल रहे।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand Politics: BJP में शामिल हुए Congress के ये कद्दावर नेता, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी; सियासी हलचल तेज

झूठ बोलने की मशीन हैं लालू... बोकारो पहुंचे सम्राट चौधरी, कहा- इस वजह से बिहार में नहीं खुलेगा RJD का खाता