रैली निकालकर कर दिया स्वच्छता का संदेश
दुग्दा संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन दुग्दा के सेवादल द्वारा स्वच्छता को लेकर जागरूकता
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 05:27 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 05:27 PM (IST)
दुग्दा : संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन दुग्दा के सेवादल द्वारा स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता रैली निरंकारी भवन से निकाली गई। सड़क किनारे की गंदगियों की साफ-सफाई की गई। निरंकारी मिशन के मुखी राजी महतो ने निरंकारी भवन के समीप पौधरोपण किया। यहां मुखी राजी महतो ने कहा कि निरंकारी मिशन की ओर से समाज कल्याण को लेकर देशभर में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मौके पर विश्वनाथ दयाल राम, राजेश कुमार सहित सेवादल के महिला-पुरुष उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें