Move to Jagran APP

वहसी को इंसान बना दे, निर्धन को धनवान

बोकारो हजरत दीन मोहम्मद शाह रहमतउल्लाह ट्रस्ट की ओर से सोमवार की रात उकरीद में क

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 07:31 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 07:31 PM (IST)
वहसी को इंसान बना दे, निर्धन को धनवान
वहसी को इंसान बना दे, निर्धन को धनवान

बोकारो : हजरत दीन मोहम्मद शाह रहमतउल्लाह ट्रस्ट की ओर से सोमवार की रात उकरीद में कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 86वां सालाना उर्स मुबारक दाता हजरत दीन मोहम्मद शाह की शान व सम्मान में सामाजिक समरसता के साथ अजिमुस्सान कव्वाली कार्यक्रम संपन्न हुआ। कव्वाली मुकाबला नईम साबरी कव्वाल एंड पार्टी यूपी व आलिया इंडियन दिल्ली के बीच हुआ। इसमें नईम सावरी ने कहा कि वहसी को इंसान बना दे, निर्धन को धनवान बना दे या अल्लाह। हिन्दू-मुस्लिम एक ही थाली में खाए ऐसा हिन्दुस्तान बना दे या अल्लाह। आलिया इंडियन ने कहा कि भारत को रंगों में मत बांटो, एक तिरंगे में रहने दो। दोनों ने धार्मिक-सामाजिक के साथ-साथ देश भक्ति कव्वाली का बेहतरीन प्रस्तुतीकरण किया और पूरी रात श्रोता झूमते रहे।

loksabha election banner

मौके पर मुख्य अतिथि सलीम रजा, अध्यक्ष इसराफिल अंसारी, अनिल सिंह, राजा नजरुल हक, बसरुल शाह,शेख जिबराइल, फरीद अंसारी, फारूक अंसारी, असगर अली, रेजाउल अंसारी, इबने मसूद बबलू, बबन अंसारी, बाबू अंसारी, महबूब अली, अब्दुल पप्पू, जिलानी अंसारी, कलाम अंसारी, मिटू अंसारी, मुन्ना सिंह, मनोज यादव, विकास पंडित, सोनू सिंह, समीर अंसारी, ऐनुल अंसारी, हाजी कमरुल, हाजी सलीम अंसारी, नेमूल हक, जानी आरिफ आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.