ग्रामीणों को मिला फैमिली क्लॉथ किट
सुरही (बेरमो) : गूंज संस्था नई दिल्ली, महिला कल्याण समिति ढोरी एवं आदर्श ग्राम विकास सेवा समि
सुरही (बेरमो) : गूंज संस्था नई दिल्ली, महिला कल्याण समिति ढोरी एवं आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति नावाडीह की तरफ से गुरुवार को नावाडीह के 20 ग्रामीणों को फैमिली क्लॉथ किट दिया गया। उन सभी ने स्थानीय पीडब्लूडी रोड किनारे की नाली साफ करने में योगदान दिया था। उक्त श्रमदान के लिए उक्त सभी को फैमिली क्लॉथ किट वितरण नावाडीह प्रखंड के एटीएम विनोद जायसवाल ने किया। गूंज संस्था के झारखंड हेड सुरेश प्रसाद ने कहा कि फैमिली क्लॉथ किट वितरण कर स्वच्छता अभियान चलाने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उनमें यहां की उषा देवी, किशोर कानू, उत्तम तुरी, चमनी देवी, शंकुतला देवी, घनश्याम महतो, मुनिया देवी, गीता देवी, मीना देवी, दिनेश कुमार, नन्हकू कानू, श्यामलाल कानू, चेतलाल महतो आदि शामिल हैं। मौके पर महिला कल्याण समिति के डॉ. श्यामकुंवर भारती, आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के वासुदेव शर्मा, वार्ड सदस्य खेमलाल ठाकुर, जितेंद्र रविदास, अनवर अंसारी, पंकज शर्मा, सत्यनारायण महतो, धनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।