प्रशासन के आश्वासन पर मुखिया ने तोड़ा अनशन
सुरही (बेरमो) : विभिन्न मांगों को लेकर नावाडीह मुख्यालय के समीप भूख हड़ताल पर बैठे आहर
सुरही (बेरमो) : विभिन्न मांगों को लेकर नावाडीह मुख्यालय के समीप भूख हड़ताल पर बैठे आहरडीह मुखिया सुरेश कुमार महतो ने प्रशासन के आश्वासन के बाद अपना आंदोलन वापस ले लिया है। गुरुवार को प्रमुख पूनम देवी, बीडीओ पीसी दास, सीओ अंगारनाथ स्वर्णकार ने घंटों वार्ता कर मुखिया का अनशन तुड़वाया। बीडीओ दास ने मुखिया महतो से उनकी मांगों पर ¨बदुवार चर्चा की। आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों पर काम किया जाएगा। भूमि संबंधी विवाद पर सीओ स्वर्णकार ने कहा कि बोकारो एसी से बात कर समस्या का निराकरण किया जाएगा। मुखिया को जूस पिलाकर भूख हड़ताल से उठाया गया। मुखिया ने बताया कि उनका यह आंदोलन जनहित के मुद्दों को ले किया गया था। समस्या समाधान पर पहल नहीं हुआ तो पुन: आंदोलन किया जाएगा। मौके पर जन कल्याण फाउंडेशन के मो. अमरुल राय, जिप सदस्य फुलमती देवी, मुखिया गौरीशंकर महतो, देवानंद महतो, रणविजय ¨सह सहित इजरायल राय, फागु राय, कैलाश महतो आदि उपस्थित थे।