Move to Jagran APP

सखी मंडल से जुड़कर महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर

चास: सरकार के माध्यम से सखी मंडल समूह बनाकर ग्रामीण महिलाओं को जोड़ा गया है। सखी मंडल

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 08:59 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 08:59 PM (IST)
सखी मंडल से जुड़कर महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर
सखी मंडल से जुड़कर महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर

चास: सरकार के माध्यम से सखी मंडल समूह बनाकर ग्रामीण महिलाओं को जोड़ा गया है। सखी मंडल में जुड़कर महिलाएं समाज को बेहतर दिशा में ले जाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। सखी मंडल से जुड़ने के बाद महिलाओं की अपनी पहचान बनी है, अब वे दूसरे पर आश्रित नहीं है। यह कहना है विधायक बिरंची नारायण का। वे चास प्रखंड के कला सांस्कृतिक भवन में ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार अन्तर्गत झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तहत सखी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

सखी संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक बोकारो बिरंची नारायण ने कहा कि प्रत्येक महिला में अपनी विशेषता है। अपनी प्रतिभा को उजागर कर एवं आपसी सहयोग से ही सभी महिलाएं उन्नति कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सखी मंडल से जुड़ने के बाद महिलाओं की अपनी पहचान बनी है। इस दौरान सामूहिक रूप से 91 सखी मंडलों को 91 लाख रूपये का चेक दिया गया। सखी मंडल समूह के सदस्यों ने बताया कि आर्थिक लेन-देन के क्रम में अब बैंकों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके छोटे-छोटे आजीविका की शुरुआत हुई है।

मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, प्रखंड प्रमुख सरिता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय शांडिल्य, जेएसएलपीएस के निशिकांत नीरज सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.