जवान जागते इसलिए हमलोग चैन की नींद सोते
बोकारो : रोटरी क्लब चास की ओर से चीरा चास स्थित सभागार में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आ
बोकारो : रोटरी क्लब चास की ओर से चीरा चास स्थित सभागार में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष दीपक झांझरिया व सचिव चनप्रीत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झांझरिया ने कहा कि भारतीय सेना के जवान सरहद की सुरक्षा पर तैनात रहते हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सजग रहते हैं। वे दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब देते हैं। इसलिए देश में शांति व सुरक्षा का माहौल कायम रहता है। जवान जागते हैं तो उनकी बदौलत हम चैन की नींद सो पाते हैं। देश के विकास का काम निर्बाध गति से चलता रहता है। लोगों को देश के वीर सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। सचिव चनप्रीत ने कहा कि बच्चों में राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत करना चाहिए, ताकि आगे चलकर वे देश को सबल व समृद्ध बनाने में अग्रणी भूमिका अदा कर सकें।
इस दौरान क्लब की ओर से पूर्व सैनिक सह विजय कुमार, शिवराज भगत, वेंकटेश, प्रणब कुमार डे, तरुण कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, पद्मनाभ अम्बष्ठ, अवधेश कुमार, अनूप कुमार व सरोज आनंद झा को सम्मानित किया गया। मौके पर कुमार अमरदीप, अनिल कुमार गुप्ता, मनोज ¨सह, डॉ.सुमन, दीपक अग्रवाल, विनोद चोपड़ा, अमन मल्लिक, कल्याणी गुप्ता, गौरव रस्तोगी आदि उपस्थित थे।