दिल्ली में गूंजेगी बोकारो के मजदूरों की आवाज
बोकारो : जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर-9 में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दिल्ली
बोकारो : जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर-9 में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए न्यू ट्रेड यूनियन इनिसिएटिव के राष्ट्रीय महामंत्री गौतम मोदी एवं राष्ट्रीय कार्यालय सचिव निथी भट्टाचार्य का मजदूरों ने स्वागत किया। जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि इस्पातकर्मियों एवं ठेका कर्मियों के हक और मान-सम्मान के लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है। सेल प्रबंधन या केंद्र सरकार तक मजदूरों की आवाज नहीं पहुंच पा रही है। अब न्यू ट्रेड यूनियन इनिसिएटिव से संबद्धता मिल जाने से दिल्ली में मजदूरों की आवाज गूंजेगी। गौतम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों को बेचने की साजिश कर रही है। जिसका मजदूरों को एकजुट होकर विरोध करना होगा। बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यरत मजदूरों की मांगों को लेकर जोरदार पहल की जाएगी।
मौके पर झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के महामंत्री डीसी गोहाई, हसन इमाम, कलाम अंसारी, शंकर कुमार, एनके ¨सह, केके मंडल, आरबी चौधरी, रमाकांत राम, अनिल कुमार, सुरेश प्रसाद, आसिक अंसारी, सीकेएस मुंडा, रौशन कुमार, रामाकांत रवानी, एसके ¨सह, ऋषिराज, आरके मिश्रा, सुरेश प्रसाद, सुभाष बाउरी, घनश्याम ¨सह, जितेंद्र ¨सह, बीपी मेहता, आरपी मंडल, आरएन राकेश, आई अहमद, वीके साह उपस्थित थे।