कृषि से होनेवाले लाभ की दी गई जानकारी
बोकारो : जिला कृषि विभाग द्वारा गुरुवार को संयुक्त जिला कृषि भवन में ग्लोबल एग्री और फूड समिट
बोकारो : जिला कृषि विभाग द्वारा गुरुवार को संयुक्त जिला कृषि भवन में ग्लोबल एग्री और फूड समिट कार्यक्रम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 29 और 30 नवंबर को रांची में होने वाले ग्लोबल एग्री और फूड समिट कार्यक्रम के बारे में जिले के प्रगतिशील किसानों को जानकारी दी गई तथा समिट में किसानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के बारे में जानकारी देने और खेती का प्रचार प्रसार करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित उप निदेशक कृषि अभियंत्रण ओम प्रकाश किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं संबंध उत्पादों को व्यापार का एक मंच देना है। कृषकों को नवीनतम कृषि यंत्र, देश-विदेश की कृषि अविष्कारों से परिचित कराना है। ग्लोबल समिट में बोकारो जिला का एक पवेलियन होगा जिसमें कृषि एवं संबंध विशेषताओं और संभावना को बताना है। जिले में बहुत सी भूमि परती है जिसमें आधुनिक तरीके से खेती कर किसान अच्छी फसल उगा सकते है। इसी थीम को समिट में रखा जाएगा। बोकारो जिला पशुपालन एवं मछली पालन के लिए भी उपयुक्त है। व्यवसाय के दृष्टिकोण से धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह और पश्चिम बंगाल से सड़क एवं रेल मार्ग से जुड़ा है जिस कारण व्यापार की अपार संभावना है। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला मतस्य पदाधिकारी शंभू यादव, कृषि वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार ¨सह, जिला गव्य विकास पदाधिकारी सुरेंद्र मोहन कतरियार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी बृजनारायण सहित अन्य लोग शामिल थे।