Move to Jagran APP

ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मिली निजात

बोकारो : करम पर्व पर चीरा चास के तुरीडीह बस्ती में गैस सिलेंडर वितरण शिविर लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 08:01 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 08:01 PM (IST)
ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मिली निजात
ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मिली निजात

बोकारो : करम पर्व पर चीरा चास के तुरीडीह बस्ती में गैस सिलेंडर वितरण शिविर लगाया गया। समाजसेवी प्रगति शंकर एवं बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष खगेन्द्र महथा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रगति शंकर ने कहा कि लकड़ी, गोइठा व कोयला जलाने से काफी धुआं निकलता है। पहले महिलाएं खाना बनाने के लिए लकड़ी, गोइठा या कोयला जलाती थीं। पूरे घर में धुआं भर जाता था। इससे इन्हें भोजन बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को काफी लाभ मिल रहा है। इसके तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर व चूल्हा दिया जा रहा है। अब शहर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं गैस सिलेंडर के जरिए खाना बना रही हैं। इन्हें अब पूरी तरह धुएं से निजात मिल गई है। सरकारी स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं को तीव्र गति से धरातल पर उतारा जा रहा है। बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष खगेन्द्र महथा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अनुराग इंडेन ग्रामीण वितरक चीरा चास के सहयोग से अलका देवी, अंजू देवी, कुंती देवी, गीता देवी, बसंती देवी आदि लाभुकों को निश्शुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हा प्रदान किया गया। मौके पर मणिबाला चौबे, छवि देवी के अलावा अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.