मुख्यमंत्री का नाम नहीं बता पाए पांचवीं के बच्चे
सुरही (बेरमो) नावाडीह से बेरमो की ओर जा रहे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो शुक्रवार को अ
सुरही (बेरमो) : नावाडीह से बेरमो की ओर जा रहे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो शुक्रवार को अचानक कोदवाडीह के समीप रुके। यहां कुछ स्कूली बच्चों को सड़क किनारे खेल रहे थे। सभी बच्चे उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलमारा थे। मंत्री विद्यालय पहुंचे तो देखा कि यहां कई कक्षाओं में शिक्षक नहीं थे। इस पर प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह को फटकार लगाई। कहा कि विद्यालय अवधि में बच्चे स्कूल के बाहर क्या कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि यहां के तीन शिक्षक की ड्यूटी परीक्षा में लग गई। इससे कुछ समस्या हो रही है। वहीं विद्यालय का गेट टूटी है। इस वजह से बच्चे बाहर निकल जाते हैं। मंत्री ने तत्काल गेट को दुरुस्त करने सहित पठन पाठन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं मंत्री ने पांचवीं कक्षा के एक छात्र से जब मुख्यमंत्री का नाम पूछा। वह जवाब नहीं दे पाया। इस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षकों को अपने दायित्व का निर्वाह ईमानदारी से करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां झामुमो के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो सहित राजू महतो, गणेश महतो पारो, पीयूष खुशबू, वैद्यनाथ महतो आदि उपस्थित थे।