जागरण जल सेना: जल संचयन के लिए पौधारोपण जरूरी
कसमार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमलापुर में जल संरक्षण के लिए गठित जलसेना ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। मौके पर प्रधानाध्यापक जयप्रकाश नायक ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी।
संवाद सहयोगी, बहादुरपुर: कसमार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमलापुर में जल संरक्षण के लिए गठित जलसेना ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। मौके पर प्रधानाध्यापक जयप्रकाश नायक ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि पेड़-पौधों के कटाई से पर्यावरण पर खतरा मंडराने लगा है। अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो पर्यावरण को दूषित होने से कोई नहीं बचा सकता है। कहा कि जल संरक्षण के पौधारोपण के साथ डोभा, तालाब, चेकडैम आदि का निर्माण करना होगा। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिक्षक विमल कुमार नायक, रीना केरकेट्टा, जल सेना की आरती कुमारी, पूजा कुमारी, आशा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मोजसीन साजमीन, राहुल कुमार नायक, टप्पू सिंह, रोशक बास्के, आलोक कुमार नायक सहित अन्य छात्र उपस्थित थे।