देश के लिए क्षत्रिय समाज ने हमेशा दी कुर्बानी : लवली आनंद
बोकारो : क्षत्रिय हमेशा से समाज के प्रति जवाबदेह रहा है। कभी सीमा की रक्षा के लिए तो कभी
बोकारो :
क्षत्रिय हमेशा से समाज के प्रति जवाबदेह रहा है। कभी सीमा की रक्षा के लिए तो कभी किसी की प्रतिष्ठा बचाने के लिए। क्षत्रिय समाज ने हमेशा ही देश के हित के लिए अपने हितों की कुर्बानी दी है। हमेशा हमारे पूर्वजों ने मातृभूमि के साथ गरीबों की रक्षा का काम किया है। ये बातें पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहीं। वे रविवार को सिटी पार्क में आयोजित क्षत्रिय समाज के वार्षिक मिलन समारोह में बोल रहे थे।
पूर्व सांसद ने कहा कि क्षत्रिय महिलाएं भी किसी से कम नहीं रही है। हम कुंवर ¨सह, रानी लक्ष्मी बाई के वंशज हैं। हमें अपने पूर्वजों की मर्यादा का खयाल रखना चाहिए। धनबाद सांसद पीएन ¨सह ने कहा कि शिक्षा के स्तर को उपर उठाना होगा। आज शिक्षा का महत्व है। समाज में फैली आवश्यक बुराई को समाप्त करना होगा। पूर्व विधायक समरेश ¨सह ने कहा कि सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखनंदन ¨सह सदय ने किया। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश ¨सह ने कहा कि सामाजिक एकता को बनाने में युवाओं की अहम भूमिका हो सकती है। कार्यक्रम में राजेन्द्र ¨सह, धनंजय ¨सह, मुन्ना ¨सह, उदय ¨सह, चुन्नू ¨सह, भोला ¨सह, आरके ¨सह कामेश्वर ¨सह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।