मत्स्यपालकों को मिला प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र
फोटो : 12 बीईआर 10 संस, तेलो (बेरमो) : चंद्रपुरा प्रखंड के ¨सगल ¨वडो सेंटर में सोमवार
फोटो : 12 बीईआर 10 संस, तेलो (बेरमो) : चंद्रपुरा प्रखंड के ¨सगल ¨वडो सेंटर में सोमवार को मत्स्य प्रशिक्षण प्राप्त पालकों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण केंद्र समन्वयक शशि कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन कर किसान अपने जीवन में आर्थिक विकास कर सकते हैं। साथ ही 14 नवंबर को लोगों को पुन: प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक 35 मत्स्य पालकों को विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को नि:शुल्क स्पॉन, जाल और दाना सहित प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों में डोभा का निर्माण कर मछली पालन कर सकते हैं। इस कार्य को प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है। वितरण समारोह में एटीएम तारकेश्वर महतो, सर्जन महतो, रोहित महतो, वंशी गोप, अब्दुलाह अंसारी आदि उपस्थित थे।