खेरहो में मॉडल कॉलोनी बनाएगी सीसीएल
जागरण संवाददाता बेरमो विस्थापित नेता बेनीलाल महतो ने कहा कि खेरहो में मॉडल कॉलोनी सी
जागरण संवाददाता, बेरमो :
विस्थापित नेता बेनीलाल महतो ने कहा कि खेरहो में मॉडल कॉलोनी सीसीएल बनाएगी। इसके लिए सीसीएल प्रबंधन ने 400 एकड़ जमीन अधिग्रहण किया है। वे मंगलवार को पिछरी दक्षिणी पंचायत के खेरहो ग्राम में ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सीसीएल के उच्चाधिकारियों के मुताबिक अधिग्रहित भूमि में मॉडल कॉलोनी बनाने की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर भी हो चुका है। यहां मॉडल कॉलोनी बनने से आसपास के गांवों का विकास होगा। कहा कि खेरहो ग्राम में प्रोजेक्ट लगाने के लिए रांची में अधिकारी स्तर पर बैठक की गई।
भाजपा नेता देवीदास ने कहा कि पिछरी व खेरहो के झारखंड आंदोलनकारियों को राज्य सरकार की ओर से पेंशन दी जाए। पिछरी व अंगवाली कोलियरी को जल्द चालू किया जाए। ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। मौके पर पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा, वार्ड सदस्य हरि महली सहित रंजीत महतो, इकरामुल अंसारी, निरंजन मिश्रा, मणि पॉल, मधु पासवान, मुनकी देवी, शांति देवी, द्रौपदी देवी, कामिनी देवी, जगदीश महतो, सोमर महली, शिवलाल मांझी आदि मौजूद थे।