विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bokaro News: घर पर फंदे से लटकता मिला CCL कर्मचारी का शव, पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Published: Mon, 08 Sep 2025 07:35 PM (IST)

बोकारो जिले के बेरमो में सीसीएल कर्मी छोटू कुमार का शव उनके आवास में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ...और पढ़ें

घर पर फंदे से लटकता मिला CCL कर्मचारी का शव
घर पर फंदे से लटकता मिला CCL कर्मचारी का शव

संवाद सूत्र, फुसरो (बेरमो)। बोकारो जिला के बेरमो थाना अंतर्गत ढोरी स्टाफ क्वार्टर के ब्लाक नंबर आठ के क्वार्टर संख्या 115 में रविवार की देर शाम को लालू चौहान के 30 वर्षीय पुत्र सीसीएल कर्मी छोटू कुमार का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।

घटना के बाद छोटू कुमार की पत्नी चांदनी देवी ने स्वजनों व स्थानीय लोगों की मदद से फंदे से उसे उतारकर केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पाकर बेरमो पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। रात होने के कारण पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया था।

सोमवार को दिन में बेरमो पुलिस पुनः अस्पताल पहुंची और स्वजनों से मामले की जानकारी ली। यहां मृतक की मां कबूतरी देवी ने अपनी बहु चांदनी देवी व उसके ससुराल वालों पर बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया।

बेरमो थाना के एसआई सचिन रोशन एवं एएसआई मनोहर मंडल अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कई बार मिली जान से मारने की धमकी 

मृतक छोटू कुमार की मां कबूतरी देवी ने कहा कि वह ढाको बस्ती में पूरे परिवार के साथ रहती थी। बेटे का फीमेल वीआरएस के तहत सीसीएल में नौकरी मिलने के एक वर्ष बाद उसकी पत्नी चांदनी देवी बेटे पर दबाब बनाकर परिवार वालों से दूर कर ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवास में जाकर रहने लगी।

यहां बेटे के ससुराल वाले भी साथ रहते थे। कहा कि चांदनी देवी ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी, इसकी जानकारी उसके बेटे ने दी थी।

उन्होंने बेरमो थाना में आवेदन देकर बेटे के ससुर, सास, पत्नी चांदनी देवी व साला अमित कुमार पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।

इधर, मृतक की पत्नी चांदनी देवी ने बेरमो थाना में आवेदन देकर कहा कि दोपहर तीन बजे खाना खाकर क्वार्टर के बाहर वाला कमरा में आराम कर रही थी। उसका पति छोटू कमार अंदर के कमरा में था। पति को आवाज लगाई जिसपर कोई जवाब नहीं आया।

जिसके बाद कमरे में जाकर देखा तो उसका पंखा के हुक में दुपट्टा के सहारे फांसी लगा फंदे से लटक रहा था। स्वजनों व स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में रीजनल अस्पताल ढोरी ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इसमें परिवार एवं अन्य किसी का कोई दोष नहीं है। मृतक अमलो परियोजना में केटेगिरी वन में मेंटेनेंस के पद पर कार्यरत था। मृतक अपने पीछे तीन पुत्री को छोड़ गया।

बेरमो पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।