Move to Jagran APP

महिला के बाल काट गांव में घुमाने वालीं 18 महिलाओं पर केस, माथे पर चूने का टीका व चप्‍पल का माला भी पहनाया गया

पीड़ित महिला ने प्रताड़ना के मामले में नावाडीह में 18 महिलाओं पर मामला दर्ज कराया है जिन पर महिला का बाल काटने चेहरे पर चूना का टीका लगाने और व जूता-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाने का आरोप है।

By Ravi KumarEdited By: Arijita SenPublished: Thu, 23 Mar 2023 04:51 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2023 04:51 PM (IST)
महिला के बाल काट गांव में घुमाने वालीं 18 महिलाओं पर केस, माथे पर चूने का टीका व चप्‍पल का माला भी पहनाया गया
पीड़ित महिला ने 18 महिलाओं पर दर्ज कराया मुकदमा

संवाद सहयोगी, नावाडीह (बेरमो)। नावाडीह प्रखंड की परसबनी पंचायत के एक गांव में एक महिला का बाल काटने, चूना का टीका लगाने व जूता-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने 18 महिलाओं पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, इस संबंध में खबर लिखे जाने तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

loksabha election banner

पुलिस ने गांव पहुंचकर की हर पहलू की जांच

बुधवार को बेरमो अंचल की पुलिस निरीक्षक नूतन मोदी, नावाडीह थाना के अवर निरीक्षक श्रवण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक धीरेन्द्र देव सहित अन्य लोग पीड़ित महिला के घर पहुंचे। यहां पुलिस ने महिला की सास, ससुर व अन्य लोगों से घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मंगलवार को जहां इसे लेकर दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी, उस जगह का भी निरीक्षण किया।

पीड़ित महिला के लिखित शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाइ

पुलिस निरीक्षक नूतन मोदी ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि महिला की आपत्तिजनक वीडियो से किसी को परेशानी थी, तो वह इसकी जानकारी पुलिस को देती। मामले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार की देर शाम पीड़ित महिला के लिखित शिकायत पर गांव के ही 18 महिला को नामजद अभियुक्त बनाया है। इस बाबत नावाडीह थाना में कांड संख्या 16/23 धारा 147, 148, 149, 452, 341, 342, 326, 354 बी, 307, 500, 504 एवं 506 भादवि अंकित किया गया है। मामले का अनुसंधान अवर निरीक्षक श्रवण कुमार कर रहे हैं।

पुलिस को पीड़िता ने क्या बताया

पीड़ित महिला ने नावाडीह पुलिस को बताया कि बीते 20 मार्च को वह करीब पांच माह बाद चेन्नई से लौटी थी, उसी दोपहर लगभग तीन बजे गांव की रेखा देवी, आशा देवी ने उन्हें घर से बुलाकर चबूतरा के पास ले गईं। वहां रेखा देवी, आशा देवी के अलावा भारती देवी, हेमंती देवी, सरस्वती देवी, भानु देवी, अनिता सिंह, सबिता देवी, तोसिया देवी, नीतू देवी, नीता देवी, किना देवी, तारा देवी, किरण देवी, गोविंद महतो की पत्नी, रतन सिंह की पत्नी, भोला महतो की पत्नी, रोहण महतो की पत्नी के अलावा 50 -60 अन्य महिला बैठीं हुई थीं।

उक्त महिलाएं गाली देने लगीं। मैं कुछ कहती तब तक महिलाओं ने मेरा बाल काट दिया, विरोध करने के बाद भी चूना का टीका लगा कर जूते-चप्पल की माला पहना कर जबरन पूरा गांव घुमाया। 21 मार्च की सुबह जब पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी अपने मायके को दी तो स्वजन गांव पहुंच इसका विरोध किया।

क्या कहती हैं गांव की महिलाएं

गांव की महिलाओं का कहना है कि पांच माह पहले उक्त महिला एक अन्य महिला संग चेन्नई गई थी। कुछ दिन पहले उसका एक अश्लील आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया के माध्यम से महिला समूह के ग्रुप में आया। बीते 20 मार्च को जब वह घर पहुंची, तो महिलाओं ने उसके सास-ससुर के समक्ष उससे पूछताछ की, साथ ही महिला के इस करतूत व घिनौना काम पर जमकर फटकार लगाई।

महिलाओं का कहना है कि इस घिनौना काम पर चेतावनी दी गई थी, जिससे गांव समाज की बहु बेटी पर इसका बुरा प्रभाव ना पड़े। लेकिन बाल काटने, चूना टीका लगाने व जूता चप्पल का माला पहनाने का आरोप गलत है। यह भी कहा कि महिलाओं को न्यायालय पर पूरा भरोसा है तथा पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.