CAPF में 1,554 सब इंस्पेक्टर की होगी भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
CAPF Sub Inspector Recruitment: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में 1,554 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती होगी, जिसका उद्देश्य औद्योगिक, आंतरिक और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करना है।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के कुल 15,54 पदों पर होगी बहाली। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में 1,554 सब इंस्पेक्टरों की बहाली।
औद्योगिक, आंतरिक और नागरिक सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026, दिसंबर में लिखित परीक्षा।
जागरण संवाददाता, बोकारो। CAPF Sub Inspector Recruitment: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहित अन्य सशस्त्र पुलिस बल में कुल 1,554 नए सब इंस्पेक्टर की बहाली होगी। इसका मकसद देश के विभिन्न सरकारी संस्थानों की आंतरिक सुरक्षा, सीमाओं की रक्षा तथा कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।
इसके अलावा सब इंस्पेक्टर के पद पर नई बहाली से औद्योगिक संस्थान व नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीएपीएफ में अफसरों के रिक्त पदों की भरपाई कर प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा।
इस पद की अर्हता रखने वाले उम्मीदवारों को 30 सितंबर 2026 तक कर्मचारी चयन आयोग के वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन जमा करना होगा। जहां आवेदन जमा होने के बाद उनकी अलग अलग प्रकार की परीक्षा होगी।
इसमें सबसे पहली कंप्यूटर बेस्ट आनलाइन लिखित परीक्षा इसी साल दिसंबर माह में होगी। जिसमें सफल उम्मीदवारों का शारीरिक मानक परीक्षण किया जाएगा।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हो जाएंगे, उनका मेडिकल टेस्ट कर चिकित्सीय जांच में सफल होने वाले उम्मीदवार को सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति पद दे दी जाएगी।
किस पद के लिए कितने उम्मीदवार होंगे बहाल
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर कुल 15,54 पुरुष व महिला सब इंस्पेक्टर को बहाल करने का निर्णय लिया गया है। इनमें CISF में 200 पुरुष तथा 50 महिला सब इंस्पेक्टर, BSF में 435 पुरुष व 22 महिला, CRPF में 225 पुरुष 29 महिला, ITBP में 159 पुरुष व 28 महिला तथा SSBमें 154 पुरुष तथा 18 महिला अधिकारियों को सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनाती की जाएगी।
इसके अलावा बीएसएल, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल सहित सीआइएसएफ के अलग अलग इकाई में संचालित फायर विंग इकाई में कुल 234 पुरुष सब इंस्पेक्टर को अग्नि सुरक्षा उप निरीक्षक के पर पर नियुक्त किया जाएगा।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता के मामले में उन्हें मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक की डिग्री हासिल करना अनिवार्य किया गया है।
