जेईई एडवांस में सफल छात्र विनय सम्मानित
जागरण संवाददाता बोकारो भारतीय जीवन बीमा निगम बोकारो शाखा की ओर से सेक्टर 12 ए में अभि
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 09:44 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 09:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बोकारो : भारतीय जीवन बीमा निगम बोकारो शाखा की ओर से सेक्टर 12 ए में अभिकर्ता विकास चंद्र भट्टाचार्य के पुत्र विनय कुमार भट्टाचार्य को सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि चिन्मय विद्यालय के छात्र विनय ने जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। कठिन परिश्रम व लगन से इसने मंजिल की ओर कदम आगे बढ़ाया। विनय कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि माता-पिता ने सदैव आगे बढ़ने की सीख दी। स्कूल के शिक्षकों ने भी कुशल मार्गदर्शन किया। वह इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहता है। इसलिए इस दिशा में कठिन परिश्रम कर रहा है। मौके पर कुंदन कुमार, मनोज शर्मा, कमल नयन, अविनाश कुमार, जेपी सिंह, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें