SAIL अधिकारियों को मिलेगा मनचाहा आवास, बोकारो में डीजीएम-जीएम व सीजीएम से मांगे गए आवदेन
बोकारो इस्पात संयंत्र के उप महाप्रबंधक व वरिष्ठ अधिकारियों को पसंदीदा आवास योजना के तहत बी टाइप आवास आवंटित किए ...और पढ़ें

14 से 16 अक्टूबर 2026 तक जमा होगा आनलाइन आवेदन।
HighLights
बोकारो इस्पात संयंत्र अधिकारियों को पसंदीदा आवास आवंटन।
14-16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
कुल 33 बी टाइप आवासों की सूची जारी।
जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में काम करने वाले उप महाप्रबंधक व इससे ऊपर संवर्ग के अधिकारियों को नगर के विभिन्न आवासीय कालोनी में कुल 33 बी टाइप आवास का आवंटन पसंदीदा योजना के तहत किया जाएगा। इसके लिए उन्हें 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक बीएसएल के इंट्रानेट पर ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।
आवेदन जमा होने के बाद आवेदकों की वरीयता सूची उनके कर्मचारी संख्या व सेवाकाल के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके बाद इस माह के अंत तक उन्हें उनका मनचाहा आवास आवंटित कर दिया जाएगा। सेल प्रबंधन की ओर से रिक्त आवासों की सूची जारी कर दी गई है।
जिसका विवरण वे अपने आवेदन में देकर पसंदीदा मकान प्राप्त कर सकते हैं। एक आवेदक अधिकतम 10 रिक्त आवासों की सूची अपने आवेदन में दे सकते हैं, इससे ज्यादा का विवरण देने वाले आवेदक के आवेदन को रद माना जाएगा।
वहीं बीएसएल में काम करने वाले ऐसे अधिकारी जो, अपने वर्तमान आवास को बी टाइप आवास में परिवर्तन करना चाहते हैं, वे भी पसंदीदा आवास योजना के तहत आवेदन देकर दूसरा बी टाइप मकान ले सकते हैं।
बोकारो में रिक्त आवासों की सूची
बोकारो इस्पात संयंत्र में काम करने वाले डीजीएम, जीएम व सीजीएम को पसंदीदा आवास आवंटित करने के लिए प्रबंधन ने कुल 33 बी टाइप आवासों की सूची जारी की है। इनमें सबसे ज्यादा कुल 18 खाली आवास सेक्टर 1 सी में है, जबकि अन्य आवास सेक्टर चार व पांच में स्थित है। रिक्त आवासों में सेक्टर 1 सी का आवास संख्या - 019, 023, 039, 052, 078, 090, 219, 331, 348, 353, 477, 478, 479, 487, 488, 490, 742 तथा 747 शामिल है।
इसी प्रकार अन्य आवास में सेक्टर 1 बी का आवास संख्या - 215, सेक्टर 4 बी की मकान संख्या - 1010, 1032, 1033, 1055 सेक्टर 4 डी का आवास संख्या - 5007, 5018, 5038, सेक्टर 5 ए का आवास संख्या - 1020, 3002, 3020, 3022 तथा सेक्टर 5 बी के मकान संख्या - 1001, 1026, व 1027 को रिक्त आवासों की सूची में शामिल किया गया है। बीएसएल के अधिकारी इन आवासों का विवरण अपने आवेदन में देकर मनचाहा मकान प्राप्त कर सकते है।
