दिखाएं वोट की ताकत, जरूर करें मतदान
गोविदपुर/बोकारो थर्मल (बेरमो) दिखाएं वोट की ताकत सभी वोटर जरूर करें मतदान.. पहले म
गोविदपुर/बोकारो थर्मल (बेरमो) : दिखाएं वोट की ताकत, सभी वोटर जरूर करें मतदान.., पहले मतदान, फिर करें जलपान.., सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो.. आदि नारा मंगलवार को बोकारो थर्मल की फिजा में दैनिक जागरण की वोट यात्रा के दौरान गूंजते रहे। वोट यात्रा स्थानीय झारखंड चौक से निकाली गई, जो मेनरोड होते हुए हॉस्पीटल मोड़ तक गई। वोट यात्रा की रवानगी से पहले उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान करने व कराने की शपथ डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जीपी सिंह ने दिलाई। उसके बाद मतदाताओं ने क्षेत्र भ्रमण किया। बोकारो थर्मल थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए इस क्षेत्र में 12 मई को मतदान होगा। उसमें सभी वोटर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। कोई भी मतदाता मतदान करने से न चूके, इसका सभी लोग ख्याल रखें।
एसबीआई के पूर्व मुख्य शाखा प्रबंधक सह लायंस क्लब के अध्यक्ष एसबी सिंह, इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक एमपी सिंह एवं उप प्रधानाध्यापक मनीष द्विवेदी ने कहा कि मतदान करना हर मतदाता का अधिकार है। इस अधिकार का उपयोग सभी मतदाता जरूर करें। हरेक वोट अत्यधिक मूल्यवान है। लोग अपने वोट की ताकत को पहचानें और राष्ट्र को नई दिशा देने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
वोट यात्रा में जलसहिया आरजू सुल्ताना, सेविका विनीता प्रसाद, सुषमा कुमारी, सीमा देवी, अनिता देवी, सोनी गुप्ता, सहायिका यशोदा देवी, गीता देवी, महिला स्वयं सहायता समूह की जयश्री देवी, गीता देवी आदि के अलावा अरविद पासवान, नागेश्वर प्रजापति, रामचंद्र महतो, विकास पासवान, शंटू सिंह, अनिल शर्मा, राजेश रंजन, अजय कुमार गिरि, रामचंद्र नायक, रब्बानी कुरैशी, मंटू अंसारी, जुनैद अंसारी आदि ने भाग लिया।