विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवोदय विद्यालय बोकारो में रैगिंग, पिता की शिकायत पर छात्र निलंबित

By Dilip Kumar Thakur Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Sat, 17 Jan 2026 08:56 AM (IST)

Bokaro Navodaya Ragging:तेनुघाट, बोकारो के जवाहर नवोदय विद्यालय में सातवीं कक्षा के छात्र कुमार संकल्प के साथ रैगिंग का मामला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नवोदय विद्यालय तेनुघाट में सातवीं के छात्र से रैगिंग।

  2. पिता की शिकायत पर एसडीएम ने लिया संज्ञान।

  3. रैगिंग करने वाले छात्र को 45 दिन के लिए निलंबित।

जागरण संवाददाता, तेनुघाट( बोकारो)। Bokaro Navodaya Ragging: जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट,बोकारो में पढ़ रहे सातवीं कक्षा के छात्र कुमार संकल्प के पिता उत्तम कुमार चौबे, आफिस कालोनी कथारा जिला बोकारो निवासी ने अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुवा को विद्यालय में उसके पुत्र के साथ रैगिंग करने का लिखित आवेदन दिया है।

चौबे के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन में बताया कि बताया कि उसका पुत्र कुमार संकल्प पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोकारो कक्षा सात प्रवेश संख्या 2606 क्रम संख्या 09 अरावली हाउस का छात्र है। विद्यालय के वरिष्ठ छात्र कक्षा 8 ए अरावली हाउस एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा पिछले कई महीनों से रैगिंग और मानसिक प्रताड़ित करते आ रहा है।

जिसके कारण उसका पुत्र कुमार संकल्प मानसिक रूप से दबाव और अवसाद का शिकार हो गया है। मानसिक प्रतड़ना के कारण व्यवहार में बदलाव हो गया है। हालिए व्यवहार में बदलाव के कारण काफी पूछताछ के बाद पता चला कि विद्यालय में वरीय छात्रों के द्वारा रैगिंग के कारण व्यवहार में परिवर्तन हुआ है।

आगे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हो इस लिए अनुमंडल पदाधिकारी, तेनुघाट ओपी प्रभारी एवं शिक्षा अधिकारी को सूचित किया गया है। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य से मोबाइल द्वारा संपर्क करने पर संपर्क नहीं हो सका।

विद्यालय द्वारा रैगिंग करने वाले छात्र को 45 दिनों के लिए दंड स्वरूप विद्यालय से निष्कासित किया गया है और यह चेतावनी भी दिया गया को भविष्य में दुबारा कोई ऐसी घटना हुई तो सीधा विद्यालय से टर्मिनेट कर दिया जायेगा।-मुकेश मछुवा,अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो