विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Holi Special Train: होली पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, पटना-छिंदवाड़ा-आनंद विहार के चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Published: Sat, 21 Feb 2026 07:08 AM (IST)

होली के मद्देनजर रेलवे ने बोकारो और आसपास के यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बोकारो। होली के मद्देनज़र यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बोकारो और आसपास के इलाकों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ईसीआर और उत्तर रेलवे द्वारा जारी कोचिंग ऑर्डर के अनुसार पटना, छत्रपति शिवाजी नगर (छिंदवाड़ा), आनंद विहार और खुरदा रोड की दिशा में विशेष ट्रेनों का परिचालन होगा।

इन ट्रेनों का ठहराव बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा और आसपास के प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। 07051/07052 टीपीटीवाई–रक्सौल होली स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच चयनित तिथियों में चलेगी।

यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। रांची, हटिया, बोकारो, चंद्रपुरा और धनबाद होते हुए चलने वाली इस ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं। इससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को होली में घर आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।

पटना–छिंदवाड़ा एक्सप्रेस स्पेशल 03253/03254/03255 पीएनबीई–सीएचजेड (पटना–छिंदवाड़ा) होली स्पेशल ट्रेन मार्च माह में विभिन्न तिथियों में संचालित होगी। यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी में ठहरेगी। यात्रियों को रांची, हटिया, बोकारो, राउरकेला, बिलासपुर और नागपुर रूट पर अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी।रेलवे ने बताया कि यह मेल/एक्सप्रेस श्रेणी की स्पेशल ट्रेन होगी, जिसमें 22 कोच लगाए जाएंगे।

04066/04065 आनंद विहार–खुरदा रोड आरक्षित होली स्पेशल एक्सप्रेस 27 फरवरी से 4 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, एनएससीबी गोमो समेत झारखंड के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय सारिणी की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं। होली के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए अग्रिम आरक्षण कराना बेहतर होगा। इन स्पेशल ट्रेनों से बोकारो और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।