विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लो कर लो बात! हज यात्रा के नाम पर भी ठगी, बरेली के भाई-बहन पर बोकारो में FIR

Published: Wed, 19 Aug 2026 06:46 AM (GMT+05:30)

Hajj Yatra Frau बोकारो में हज यात्रा कराने के नाम पर 34.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया ...और पढ़ें

बोकारो के परिवार से हज यात्रा के नाम पर ठगी। (प्रतीकात्मक फोटो)

बोकारो के परिवार से हज यात्रा के नाम पर ठगी। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बोकारो में हज यात्रा के नाम पर ठगी।

  2. 34.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला।

  3. बरेली के भाई-बहन पर प्राथमिकी दर्ज।

जागरण संवाददाता, बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में हज यात्रा कराने के नाम पर 34.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुस्लिम मोहल्ला, बालीडीह, जरीडीह निवासी खाजा मोइनुद्दीन अंसारी की शिकायत पर पुलिस ने यूपी के बरेली के नवाबगंज निवासी मोहम्मद आलमगीर और उसकी बहन यासमीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

आरोप है कि हज यात्रा कराने का भरोसा देकर दोनों ने शिकायतकर्ता समेत अन्य लोगों से लाखों रुपये लिए, लेकिन न तो हज यात्रा कराई और न ही रकम लौटाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, नवंबर 2024 में वह सी ब्लाक, सिवानडीह स्थित अपने ससुराल आए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपित आलमगीर से हुई।

बातचीत में आलमगीर ने पूछा कि क्या वह हज यात्रा पर जाना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने प्रति व्यक्ति 5.70 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। आरोपित ने बताया कि बरेली में उनकी कंपनी है, जो हज यात्रा कराती है। उसने खुद और अपनी बहन यासमीन को कंपनी का निदेशक बताया।

आरोपित की बातों पर भरोसा कर शिकायतकर्ता, उनके साले जमील अहमद तथा पड़ोस में रहने वाले डुमरो सिवनडीह निवासी गोल बाबू अंसारी ने अपनी-अपनी पत्नियों के साथ हज यात्रा के लिए हामी भरी। आरोपितों के कहने पर अलग-अलग तिथियों में कुल 34.20 लाख रुपये भेजे गए।

रुपये मिलने के बाद आरोपितों ने कहा कि वर्ष 2025 में सरकार ने हज का कोटा कम कर दिया है। इसलिए वे उस वर्ष हज यात्रा नहीं करा पाएंगे। इसके बाद शिकायतकर्ता समेत अन्य लोगों ने अपने खर्च पर हज यात्रा की।

शिकायतकर्ता के अनुसार, सिवानडीह में आरोपितों की कंपनी का कार्यालय भी था, जो बाद में बंद हो गया। आरोप है कि जमा किए गए रुपये भी वापस नहीं किए गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है।