Move to Jagran APP

खेलकूद तन व मन को स्वस्थ रखने में सहायक

गौस नगर चास के मैदान में शुक्रवार को बोकारो इलेवन चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि थाना प्रभारी चास चुनमुन सिंह ने इसका उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 09:29 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 09:29 PM (IST)
खेलकूद तन व मन को स्वस्थ रखने में सहायक
खेलकूद तन व मन को स्वस्थ रखने में सहायक

जागरण संवाददाता, बोकारो: गौस नगर चास के मैदान में शुक्रवार को बोकारो इलेवन चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि थाना प्रभारी, चास चुनमुन सिंह ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद तन व मन को स्वस्थ रखने में सहायक है। यह जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है। साथ ही अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। इस क्षेत्र के करियर की असीम संभावनाएं हैं। जुबिल अहमद व टीए खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। खान्स इलेवन व ब्लेंडर के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। मौके पर रफीक अंसारी, साहिद रजा, अब्दुल खालिद, अयूब अंसारी, नौशाद आलम आदि उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.