बोकारो, देवघर व रांची डीसी होंगे सम्मानित
फोटो 12 बोकारो 10 जागरण संवाददाता, बोकारो : 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस को निर्वाचन
फोटो 12 बोकारो 10
जागरण संवाददाता, बोकारो :
25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस को निर्वाचन कार्य को बेहतर ढंग से करने वाले बोकारो, देवघर व रांची के उपायुक्त राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होंगे। यह सम्मान जिले के उपायुक्त रॉय महिमापत रे को पूरे वर्ष स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया जाएगा।
राज्यस्तर पर गठित चयन समिति ने तीनों जिलों का चयन किया। साथ ही तीनों जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों का नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भारत निर्वाचन आयोग को अग्रसारित किया गया है। चयन समिति द्वारा जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मान विभिन्न पत्र एवं प्रतिवेदनों को ससमय विभागों को उपलब्ध कराने के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया जाएगा।