राज्य सरकार बदले की भावना से ग्रसित
संवाद सहयोगी तालगड़िया चंदनकियारी में इंजीनियरिग कॉलेज बनाने की मांग को लेकर भाजपा के
संवाद सहयोगी, तालगड़िया: चंदनकियारी में इंजीनियरिग कॉलेज बनाने की मांग को लेकर भाजपा के अमलाबाद मंडल के कार्यकर्ताओं ने महाल गांव में धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज शेखर ने की।
धरना को संबोधित करते हुए वरीय नेता गोवर्धन सिंह ने हेमंत सरकार पर बदले की भावना से ग्रसित होकर चंदनकियारी पर बनने वाला इंजीनियरिग कॉलेज को रद कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रूसा के अन्तर्गत चंदनकियारी में इंजीनियरिग कॉलेज निर्माण के लिए स्वीकृत हुई थी 7 जिसे वर्तमान सरकार विद्वेष में रद कर दिया। पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार द्वारा स्वीकृत इंजीनियरिग कॉलेज का स्थापना चंदनकियारी में नहीं हुई तो भाजपा सड़क से सदन तक को बाध्य होंगे। हेमंत सरकार बदले की भावना से ग्रसित होकर काम कर रही हैं।
पंकज शेखर ने कहा कि चंदनकियारी को मिल रहे हक को झामुमो, कांग्रेस समर्थित सरकार छिनने की घटिया चाल चली है। यह सरकार यहां के जनता को छलने का काम किया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक अमर बाउरी के नेतृत्व में लड़कर अपना अधिकार को हासिल करेंगे। हर हाल में चंदनकियारी में इंजीनियरिग कॉलेज की स्थापना करना होगा।
मौके पर प्रेम गोप, शीतल सिंह, प्रवीर मुखर्जी, अजय रजवार, सियाराम महथा, सुभाष सिंह, गौतम चटर्जी, रूपेश शेखर, गणेश प्रमाणिक, विजय दशौंधी, उमेश दास, मनोज सिंह, डिस्को बाउरी, गोविद जोशी, सोहराय हांसदा, धनु गोराई आदि थे।