सेवा सप्ताह पर भाजपाइयों ने बांटा मास्क-सैनिटाइजर
जागरण संवाददाता चास भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मन
जागरण संवाददाता, चास : भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। चास प्रखंड के घटियाली सहित कई गांवों में पिंड्राजोरा मंडल अध्यक्ष सनातन सिंह के नेतृत्व में मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण किया गया। साथ ही सफाई अभियान चलाया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआज महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। मंडल अध्यक्ष सनातन सिंह ने कहा कि युवाओं को महापुरुषों के बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है। महापुरुषों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। प्रधानमंत्री के जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।
इस मौके पर मुखिया प्रकाश चन्द्र साव, रघुनाथ टुडू, निरंजन अग्रवाल, हीरालाल मंडल, बंटी कुमार मंडल, बुलेट कुमार मंडल, उत्तम मंडल, आंनद अग्रवाल, सुनील महतो, गणेश तिवारी, विकास पाण्डेय, रामपद महतो, महादेव महतो, भजोहरि महतो, नरेश कुमार रजवार आदि उपस्थित थे।