Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला

जागरण संवाददाता बोकारो बोकारो जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने नया मोड़ बिरसा चौक के समीप रि

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 11:31 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 11:31 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला

जागरण संवाददाता, बोकारो: बोकारो जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने नया मोड़ बिरसा चौक के समीप रिपब्लिक भारत के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध मे महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया। जिला महामंत्री संजय त्यागी ने कहा कि यह देश में आपात काल की याद दिलाती है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से इसे दोहराया जा रहा है। रिपब्लिक टीवी ने सुशांत सिंह राजपूत हत्या कांड निष्पक्ष जांच की मांग की। महाराष्ट्र सरकार के क्रियाकलाप पर सवाल उठाया जा रहा था। महाराष्ट्र सरकार अर्नब गोस्वामी को रिहा करे अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर इसका विरोध करेंगे।

loksabha election banner

मौके पर अनिल सिंह,मनोज सिंह,विनय किशोर, बैधनाथ प्रसाद, इंद्र कुमार झा, महेन्द्र राय, द्वारिका मुन्ना, अवधेश कुमार यादव, अविनाश झा, ब्रज दुबे, राजीव मालाकार, गोलू उपाध्याय ,मंजीत सिंह, गणेश, मनीष पांडेय आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.