Move to Jagran APP

देश को धर्म के आधार पर बांटना चाहती भाजपा

चास:भारत का संविधान देश के प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा व समानता का अधिकार देता है लेकिन भारतीय जनता

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 12:41 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 12:41 AM (IST)
देश को धर्म के आधार पर बांटना चाहती भाजपा
देश को धर्म के आधार पर बांटना चाहती भाजपा

चास:भारत का संविधान देश के प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा व समानता का अधिकार देता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश को धार्मिक आधार पर विभाजित करने के साथ संविधान बदलने का प्रयास कर रही है। यह कहना है हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर का। वे चास प्रखंड रामडीह स्थित विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में कांग्रेस की ओर से आयोजित संविधान बचाओ रैली में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। तंवर ने कहा कि समता का अधिकार को भाजपा व अरएसएस समाप्त करना चाहती है। संविधान का हनन कर देश को बांटने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि भाजपा में एस,एसटी एक्ट को कमजोर कर कमजोर वर्गों पर हमला कराया जा रहा है। 2025 तक भाजपा भारत को हिन्दु राष्ट्र बनाने की दिशा में काम किया है।

loksabha election banner

पूर्व सांसद चन्द्रशेखर दुबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र ¨सह, वरिय नेता मयूर शेखर झा, कामेश्वर बैठा, दुलाल भुईयां , जवाहर लाल महथा, कुमार जयमंगल सहित अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि दलितों व अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं। बाबा साहेब के संविधान की रक्षा के लिए कटरपंथी विचारधारा को रोकना होगा। भाजपा को हटाकर ही देश को बचाया जा सकता है। आरक्षण को खत्म करने का प्रयास कभी भी सफल नहीं होगा। इसके पूर्व जवाहर लाल माहथा के नेतृत्व आईटीआई मोड़ से सभी कार्यकर्ता जुलूस के शक्ल में कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष ने विनोद बिहारी महतो के मूर्ति पर माल्यापर्ण कर किया। जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी, अजीत ¨सह चौधरी, रामा राउत, युवा नेता कुमार गौरव, युवा महासचिव देव शर्मा, उषा पासवान, निर्मल ¨सह, रीता ¨सह, डॉ. सीके ठाकुर, श्वेता ¨सह, संगीता तिवारी, मनोज कुमार, जुबिल अहमद, इसराफिल अंसारी, लखन ¨सह, सनत मिश्रा, अमर स्वर्णकार थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.