तिरंगा यात्रा निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
बोकारो जिला भाजपा की ओर से सेक्टर नौ में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 09:30 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बोकारो : बोकारो जिला भाजपा की ओर से सेक्टर नौ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि प्लास्टिक से बने सामानों से दूरी बनाना चाहिए। प्लास्टिक से पर्यावरण को नुकसान होता है। लोगों को स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। वन टाइम यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बसंती मोड़ में साफ-सफाई की। मौके पर वीरभद्र प्रसाद सिंह, योगेन्द्र चौधरी, केके मुन्ना, एके वर्मा, राजीव कंठ,शंकर रजक,कुमार अमित, इंदु शेखर मिश्रा, विद्या सागर सिंह,त्रिलोकी सिंह, संजय त्यागी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें