Move to Jagran APP

भाजपा ने नहीं तोड़ा गठबंधन धर्म : गिलुवा

बेरमो : नामांकन बाद तेनुघाट चिल्ड्रेन पार्क में भाजपा की सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 May 2018 10:23 PM (IST)Updated: Tue, 08 May 2018 10:23 PM (IST)
भाजपा ने नहीं तोड़ा गठबंधन धर्म : गिलुवा
भाजपा ने नहीं तोड़ा गठबंधन धर्म : गिलुवा

बेरमो : नामांकन बाद तेनुघाट चिल्ड्रेन पार्क में भाजपा की सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि गोमिया भाजपा की परंपरागत सीट रही है। वर्ष 2014 के समझौते के अनुसार यहां भाजपा ने अपना उम्मीदवार उतारा है। भाजपा ने उपचुनाव में गठबंधन धर्म निभाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आजसू दोनों सीटों पर अड़ी रही। कहा कि माधवलाल ¨सह अनुभवी और ईमानदार नेता हैं। वे आयुर्वेदिक दवा की तरह पुरानी होकर अधिक कारगर है।

prime article banner

बता दें कि बीते 7 मई को तेनुघाट में आजसू की चुनावी सभा में सुदेश महतो और मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने भाजपा को गठबंधन धर्म की याद दिलाई थी और माधवलाल ¨सह को बूढ़ा घोड़ा करार दिया था। प्रदेश अध्यक्ष ने आजसू की उक्त टिप्पणी का मर्यादित जवाब दिया। कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है और राष्ट्रीय विचार व राष्ट्रीय सोच के साथ चुनाव में उतरती हैं। राज्य में गठबंधन धर्म के तहत भाजपा ने सिल्ली में प्रत्याशी नहीं दिया। गोमिया सीट पर 2014 में भी भाजपा लड़ी थी। लिहाजा अब आजसू को विचार करना है कि वह गठबंधन धर्म निभाएगी या नहीं।

इससे पहले नामांकन के दौरान मंत्री सीपी ¨सह, नीरा यादव, लुईस मरांडी, नीलकंठ ¨सह मुंडा आदि ने प्रत्याशी माधवलाल ¨सह से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। बाद में मंत्रियों का काफिला वापस लौट गया। प्रदेश अध्यक्ष सहित सांसद विधायकों के साथ सिर्फ मंत्री अमर बाउरी की चुनावी सभा में नजर आए।

विकास ही मूलमंत्र : बाउरी

मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र विकास है। केंद्र में पीएम मोदी व राज्य में सीएम रघुवर दास के नेतृत्व में जनता की समस्याओं का बेहतर समाधान किया जा रहा है। शिक्षा, पानी, बिजली, सड़क, पर्यटन आदि के क्षेत्र में राज्य का चहुंमुखी विकास जारी है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी माधवलाल ¨सह को योग्य और प्रभावशाली राजनेता बताया। भाजपा की जीत से विकास को गति मिलेगी : सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में पार्टी का सांसद और विधायक एक दल से हो तो विकास को गति मिलती है। विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि कुछ लोगों पर पैसा का नशा छाया हुआ है, यहां की जनता ऐसे लोगों का घमंड चूर करेगी। बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि कसमार, पेटरवार को इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जाएगा। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने पिछले दिनों गोमिया में डीएमएफटी से मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा ताबड़तोड़ शिलान्यास करने को राजनीति से प्रेरित बताया। कहा कि डीएमएफटी से स्वीकृत योजनाएं भाजपा की देन हैं।

विधायक अनंत ओझा व मनीष जायसवाल ने भी भाजपा की नीतियों व सिद्धांतों को जनता के लिए हितकारी बताया। मौके पर पूर्व विधायक छत्रु राम महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, गुणानंद महतो, मोहन कुमार, प्रवीण कुमार, विनोद यादव, गंदौरी राम, अजय ¨सह, अनिल स्वर्णकार, शिवशंकर दुबे, सूरजलाल ¨सह, पप्पू जैन, मोहन मुरारी, सुरेश तिवारी, डीएन तिवारी, मनबोध दे, बालेश्वर ठाकुर आदि उपस्थित थे। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी माधवलाल ¨सह अपने साड़म स्थित आवास से गाजे बाजे के साथ समर्थकों के साथ तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। जुलूस में शामिल लोग काफी अनुशासित व मर्यादित दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.