हर वर्ग व हर क्षेत्र का होगा विकास
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से बिरसा मार्केट परिसर में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत के लिए नागरिकों का आभार प्रकट किया गया।
संस, चंद्रपुरा: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से बिरसा मार्केट परिसर में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत के लिए नागरिकों का आभार प्रकट किया गया। मोर्चा के बोकारो जिला उपाध्यक्ष लखींद्र नाग एवं प्रखंड अध्यक्ष अनिल मुर्मू ने कहा कि केंद्र में दुबारा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने से जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही और बढ़ गई है। कहा कि भाजपा सरकार जनता के विश्वास को टूटने नहीं देगी। समाज के हर वर्ग व हर क्षेत्र का विकास भाजपा के कार्यकाल में होगा। मौके पर संतोष टुडू, प्राण मरांडी, सुनील मांझी, सुनील हांसदा, सुरेंद्र मुर्मू, मंगरा टुडू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप