Move to Jagran APP

भाजपा राज में महिलाओं को मिला सम्मान

बोकारो: बोकारो जिला महिला मोर्चा की बैठक सेक्टर एक कार्यालय में हुई। भाजपा महिला मोर्चा क

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 09:11 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 09:11 PM (IST)
भाजपा राज में महिलाओं को मिला सम्मान
भाजपा राज में महिलाओं को मिला सम्मान

बोकारो: बोकारो जिला महिला मोर्चा की बैठक सेक्टर एक कार्यालय में हुई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती ¨सह ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाओं को सम्मान मिला। इन्हें मंत्रीमंडल में प्रतिनिधित्व दिया गया। लोक सभा चुनाव में झारखंड में भी महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। सरकार महिलाओं के उत्थान की दिशा में सकारात्मक काम कर रही है। महिलाओं के विकास को लेकर कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के मध्यम से महिलाओं के बीच निश्शुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हे का वितरण किया गया। इससे महिलाओं को दमघोंटू धुएं से निजात मिल गई। महिलाओं को हुनरमंद बनाने का भी काम हो रहा है।

loksabha election banner

कहा कि सांसद रवीन्द्र पांडेय व विधायक ढुलू महतो के बीच विवाद को लेकर दल की ओर से जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के अनुरूप कार्रवाई की जा सकेगी। सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी ठोस कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने शक्ति केन्द्र को मजबूत करने पर चर्चा की। प्रदेश महामंत्री काजल प्रधान ने केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। जिलाध्यक्ष लीला देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

मौके पर रीतूरानी ¨सह, अर्चना ¨सह, संध्या रानी, शीला रानी, सोनम दुबे, हेमा, राखी झा, संगीता देवी, रीता ¨सह, गिरिजा देवी, रेशु सिन्हा, अंजू देवी, रंजू देवी, विनीता, राधिका, सुनीता, सरोजनी दुबे आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.