लघु उद्योगों के विकास से बढ़ेगा देश : सांसद
बोकारो : वर्तमान समय में केन्द्र व राज्य सरकार दोनों उद्योगों के विकास पर विशेष ध्यान दे रह
बोकारो : वर्तमान समय में केन्द्र व राज्य सरकार दोनों उद्योगों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। केन्द्र सरकार ने फंड दिया और राज्य सरकार ने काम किया। इस वजह से आज राज्य में गांव-गांव तक सड़कों का जाल फैल गया है। रही बात बिजली समस्या का तो इसका भी समाधान तीन माह में हो जाएगा। यह कहना है सांसद पीएन ¨सह का। वे लघु उद्योग भारती के जिला सम्मेलन में बोल रहे थे। कहा कि एक वह समय था जब बोकारो के बियाडा में सड़के नहीं थी। आज अलग से बिजली की व्यवस्था हो रही है। शासन बदल रहा है। पहली बार बोकारो को लेकर दिल्ली में बैठक हुई। जब उन्होंने विस्थापितों को जमीन वापस करने की बात की तो इस्पात मंत्री ने बताया कि सेल संयुक्त उद्यम में 12.5 मिलियन टन के नया कारखाना स्थापित करने पर विचार कर रहा है। इसी प्रकार पावर प्लांट की क्षमता का भी विस्तार होगा।
विधायक बिरंची नारायण ने बताया कि धीरे-धीरे उद्योगों के विस्तार के लिए सरकार काम कर रही है। राज्य व बोकारो में नए उद्योग लग रहे हैं। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि किस प्रकार लघु उद्योग भारती लघु उद्योगों के विकास पर ध्यान दे रही है। पहले जीएसटी लाने की बात हो रही थी। जब जीएसटी लागू हुआ तो विरोध होने लगा। अब उसकी कमी को दूर किया जा रहा है। इसी प्रकार इंस्पेक्टर राज समाप्त हो रहा है। छोटे उद्योगों को बढ़ाने के लिए सरकार को अपना सुझाव लघु उद्योग भारती देता रहता है। मंच का संचालन शैलेन्द्र पाण्डेय ृ, उमेश पाण्डेय, काशीनाथ ¨सह, राम अयोध्या ¨सह, ललन ¨सह, ध्रुव कुमार श्रीवास्तव, देव कुमार पोद्दार सहित अन्य उपस्थित थे।