Move to Jagran APP

झारखंड के विकास में बाधक बन रहा विपक्ष

बोकारो : झारखंड राज्य नक्सलवाद व पलायन जैसी समस्या से जूझ रहा था। भाजपा सरकार के लगातार प्रयास के बा

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 09:51 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 09:51 PM (IST)
झारखंड के विकास में बाधक बन रहा विपक्ष
झारखंड के विकास में बाधक बन रहा विपक्ष

बोकारो : झारखंड राज्य नक्सलवाद व पलायन जैसी समस्या से जूझ रहा था। भाजपा सरकार के लगातार प्रयास के बाद नक्सलवाद पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। सरकारी स्तर पर राज्य में गो पालन, मुर्गी पालन के अलावा छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पलायन पर रोक लगी है। विकास योजनाओं को तीव्र गति से धरातल पर उतारा जा रहा है। इससे राज्य का तीव्र गति से विकास हो रहा है। ऐसे में विपक्ष को सहयोग करना चाहिए। विपक्ष को कोई भी बात सदन में रखना चाहिए। विपक्षी दल के नेता सदन छोड़ कर सड़क पर उतर जाते हैं। विपक्ष झारखंड के विकास में बाधक बन रहा है। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने परिसदन में संवाददाता सम्मेलन में कही। कहा कि ¨सचाई के लिए नहरें बनाने की जरूरत है। बिजली के लिए ग्रिड बनाना है। बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालयों व विश्वविद्यालयों की जरूरत थी। इसलिए भूमि अधिग्रहण बिल पेश किया गया। इसमें तीन ¨बदुओं पर बदलाव किए गए। पहले लोगों को तीन से पांच साल में जमीन का पेमेंट किया जाता था। अब आठ महीने के अंदर भुगतान करने का संकल्प लिया गया है। जमीन के लिए चार गुणा भुगतान किया जाएगा। सोशल इंपैक्ट का परिवर्तन किया गया है। जमीन अधिग्रहण के लिए स्थानीय प्राधिकार से अनुमति लेनी होगी। विपक्ष ने बिल को लेकर नकारात्मक रुख अख्तियार किया है। पूंजीपतियों व उद्योगों को जमीन देने का आरोप लगाया जा रहा है। यह आरोप झूठा है। कहा कि बिल में सरकार ने पूंजीपतियों व उद्योग को आदिवासियों व मूलवासियों की जमीन देने का प्रावधान नहीं रखा है। साढ़े तीन वर्ष में सरकार ने देश ही नहीं विदेश में झारखंड का मानचित्र स्थापित किया है। जिस दल ने गरीब आदिवासियों की जमीन अपने नाम करायी। उस पर आलीशान भवन बनाया। उसके नेता भाजपा पर गलत आरोप लगा रहे हैं। भाजपा सरकार जब-जब विकास का मापदंड अपनाती है, तब तब इसका विरोध किया जाता है। विपक्ष ने 14 माह सरकार चलाई। इस दौरान जमीन, जायदाद व महल खड़ा किया गया। झारखंड के विकास में बाधा पहुंचाई जा रही है। यह महागठबंधन नहीं महा ठगबंधन है। फिर से झारखंड के आदिवासियों को ठगने का काम किया जाएगा। ये राज्य का विकास नहीं बल्कि पारिवारिक विकास करना चाहते हैं। राज्य में पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए विपक्ष के हिडेन एजेंडा को जनता के बीच खोला जाएगा। मौके पर भाजपा नेता लखी हेम्ब्रम, जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, राजेन्द्र महतो, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक ¨सह, ¨बदा ¨सह, शंकर रजक आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.