Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने की नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना

संस जैनामोड़ भाजपा जरीडीह प्रखंड कमेटी की ओर से गुरुवार को विभिन्न जगहों पर प्रधानमंत्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:18 AM (IST)
भाजपाइयों ने की नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना
भाजपाइयों ने की नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना

संस, जैनामोड़ : भाजपा जरीडीह प्रखंड कमेटी की ओर से गुरुवार को विभिन्न जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। चौक बाजार जैनामोड़ दुर्गा मंदिर के समीप भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज ठाकुर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।

loksabha election banner

तुपकाडीह अंबेदकर नगर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से जन्मदिन पर गरीबों के बीच फल का वितरण किया गया। मौके पर रोहित लाल सिंह, अर्जुन सिंह, जय नरायण मरांडी, जगतपति सिंह, शंकर रजक, कमलेश ठाकुर, हीरालाल महतो, अशोक यादव आदि उपस्थित थे। इधर, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो के आवासीय कार्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, प्रखंड अध्यक्ष बलराम रवानी, सुनील मंडल, कुमार प्रकाश, विक्रम गोस्वामी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.