भाजपा नेता पांच वर्ष के कार्यकाल का हिसाब दे
संवाद सहयोगी करगली (बेरमो) झारखंड के पेयजल-स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने क
संवाद सहयोगी, करगली (बेरमो) : झारखंड के पेयजल-स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि सूबे की वर्तमान सरकार के कार्यकाल का सर्टिफिकेट देने का हक भाजपा को नहीं है। झारखंड के भाजपा नेता अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का हिसाब दें। भाजपा को दोरंगी नीति के कारण ही झारखंड की जनता ने नकारते हुए बैकफुट पर ला दिया। वह बुधवार को यूपीए गठबंधन के पक्ष में फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस एरिया में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने के कारण भाजपा के नेता बौखलाए हुए हैं। बाबूलाल मरांडी का असली चेहरा जनता के सामने अब आ चुका है। लोग समझ चुके हैं कि बाबूलाल मरांडी सिर्फ अपने लिए जीते हैं, उनको जनता के सुख-दुख से कोई लेना देना नहीं है।
मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल, झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, भोलू खान, मदनमोहन अग्रवाल, मनोज शर्मा, पंकज शर्मा, प्रशांत चौधरी, प्रमोद शर्मा, रंजीत शर्मा, अभिमन्यु कुमार, गोपाल सिंह, विजय ठाकुर अनिल रजवार, दीपक महतो, गुलाब खान, टिकू महतो आदि मौजूद थे।