Move to Jagran APP

बेरमो कोयलांचल में याद किए गए बिनोद बाबू

जागरण टीम बेरमो बेरमो कोयलांचल में बुधवार को झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोदबिहारी

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 09:13 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 09:13 PM (IST)
बेरमो कोयलांचल में याद किए गए बिनोद बाबू
बेरमो कोयलांचल में याद किए गए बिनोद बाबू

जागरण टीम, बेरमो : बेरमो कोयलांचल में बुधवार को झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोदबिहारी महतो जगह-जगह याद किए गए। उनकी जयंती यहां के नावाडीह, मकोली मोड़ व भंडारीदह में मनाई गई।

loksabha election banner

नावाडीह ऑटो स्टैंड में आजसू पार्टी की केंद्रीय सचिव सह डुमरी प्रखंड प्रमुख यशोदा देवी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बबन यादव, प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, शशांकशेखर सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, परमेश्वर महतो, अर्जुन महतो, दौलत महतो, धनेश्वर ठाकुर, सालार खान, राकेश रोशन, कलाम राय आदि उपस्थित थे। वहीं, झामुमो के प्रखंड कार्यालय में अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो के नेतृत्व में बिनोद बाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर सोनाराम हेम्ब्रम, जयनाथ महतो, तपेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो की अध्यक्षता में मकोली मोड़ में बिनोदबिहारी महतो की जयंती मनाई गई।

यहां सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला सचिव जयनारायण महतो, जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, फुसरो नगर के सचिव दीपक महतो, संतोष महतो, बनवीर मिश्रा, काशीनाथ केवट, विक्की महतो, मनीष चौधरी, अनिल रजवार, नकुल महतो, पंकज आदर्श, अजय साव, हरिनारायण सिंह, शंकर बेसरा, बिलसी देवी, सुमित्रा देवी, सोनाराम हेम्ब्रम आदि मौजूद थे। भंडारीदह में बिनोद बाबू की प्रतिमा पर शिक्षा मंत्री महतो ने माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, झामुमो उलगुलान की ओर से फुसरो नगर अध्यक्ष बीरन लोहार की अध्यक्षता में मकोली मोड़ स्थित बिनोदबिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। झामुमो उलगुलान के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि बिनोदबिहारी महतो झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह थे। छात्र जीवन से ही वे झारखंड आंदोलन में कूद पडे़ थे। साथ ही पढ़ो और लड़ो का नारा देकर सामाजिक क्रांति लाई। यहां झामुमो उलगुलान के जिलाध्यक्ष रंजीत महतो सहित नरेश महतो, मधु पासवान, कृष्णा थापा, दिगंबर महतो, शंभुनाथ महतो, प्रयाग महतो, बसंत सोनी, मुन्ना उरांव, जयकुमार टुडू, साहिल टुडू, गिरिधारी महतो, प्रेमचंद महतो, त्रिलोचन बीपी, लक्ष्मण रवानी, मधु पासवान, रंजन महतो, बद्री प्रसाद महतो, मोहित राज, द्वारिका महतो, बीरू गिरि, लक्ष्मण हांसदा, अर्पित लोहार, पप्पू थापा, देवानंद रवानी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.