विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोकारो के नावाडीह में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Published: Mon, 18 Aug 2025 10:57 AM (IST)

बेरमो के नावाडीह में मानपुर में रविवार रात को एक घर में डकैती हुई। हथियारबंद अपराधियों ने घरवालों को बंधक ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच करती टीम। (फोटो जागरण)
घटनास्थल पर जांच करती टीम। (फोटो जागरण)

जागरण संवाददाता, बेरमो (बोकारो)। बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के नावाडीह थाना अंतर्गत मानपुर में रविवार रात को घरवालों को बंधक बनाकर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया है।

इसमें लाखों की लूटपाट की बात बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देर रात करीब 1 बजे अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नावाडीह थाना पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी गई है।

सोमवार सुबह घटनास्थल पर आला पुलिस अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची और आस-पास से नमूने एकत्रित किए। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

बता दें कि इस तरह की घटना इसके आस-पास के क्षेत्रों में कई बार घट चुकी है लेकिन लंबे समय बाद तक भी इसके आरोपित पकड़े नहीं जा सके हैं।

जानकारी के अनुसार नावाडीह के मानपुर में कोमल ट्रेडर्स के संचालक धानेश्वर साहू के आवास में हथियारबंद नकाबपोश अपराधी देर रात डकैती के लिए घुसे और लगभग पांच लाख नगद व पांच लाख रुपए के जेवरात की डकैती कर ली।

जानकारी के अनुसार इस दौरान घर में मौजूद एक महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की गई। सूचना मिलने पर बेरमो अंचल के पुलिस निरीक्षक नवल किशोर सिंह, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, सीआईडी की टीम खोजी कुत्ता के साथ पहुंच कर जांच कर रही है।