झारखंडः बोकारो में विधायक आवास के पास कार चालक को मारी गोली
झारखंड के बोकारो में कार चालक चास कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी राजू कुमार यादव को एक युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 01:12 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 05:53 PM (IST)
बोकारो, जेएनएन। सिटी थाना इलाके में बोकारो विधायक बिरंची नारायण के आवास के पास गुरुवार देर रात कार चालक चास कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी राजू कुमार यादव को एक युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपित युवक का नाम हरला निवासी मनोज कुमार बताया जा रहा है।
घायल राजू विस्थापित नेता राजेन्द्र महतो का चालक है। महतो को सेक्टर नौ स्थित आवास में छोड़कर राजू कार से अपने आवास चास लौट रहा था, तभी विधायक आवास से थोड़ा आगे राजू की कार पर मनोज ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मनोज ने कार पर सात राउंड गोली दागी। दो गोली राजू के हाथ और कमर में लगी।
हमलावर बीते छह माह पहले उसी विस्थस्पित नेता राजेंद्र की कार चलाता था, जिसका वर्तमान में राजू ड्राइवर है। पुलिस घटना की वजह जानने और हमलावर की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें