कलाकारों ने बिखेरा नृत्य व गीत का जादू
जागरण संवाददाता, बोकारो : बोकारो क्लब में दीपावली को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ि
जागरण संवाददाता, बोकारो : बोकारो क्लब में दीपावली को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि क्लब के महासचिव विनय आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तीज-त्यौहार हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं। देश भर में लोग मिलजुल कर त्यौहार मनाते हैं। लोग आपस में मिलजुल कर खुशियां बांटते हैं। यह लोगों में आपसी प्रेम व भाईचारे का भाव विकसित करता है। दीपावली खुशियों का त्यौहार है। यह लोगों को खुशियों की सौगात देता है। लेकिन हमें पर्यावरण का भी ख्याल रखना चाहिए। अधिक शोर करने वाला पटाखा से परहेज करना चाहिए। इस दौरान कलाकारों ने नृत्य व गीत का जादू बिखेर कर लोगों को आनंदित कर दिया। इसके माध्यम से उन्होंने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। मौके पर ए कुमार, डी कुमार, एसएम ठाकुर, जे दास, टी सलाम, ऋषिकांत गुप्ता आदि उपस्थित थे।