कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ प्रारंभ
चास: आर्ट ऑफ लि¨वग की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा सह दिव्य पोथो यात्रा से प
चास: आर्ट ऑफ लि¨वग की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा सह दिव्य पोथो यात्रा से प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा राम मंदिर से शुरू होकर सिटी पार्क तालाब से जल लेकर पुन: मंदिर परिसर में पहुंचा। भगवान के आकर्षक झांकी के साथ गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला गया। बैंगलौर आश्रम से आये स्वामी दिव्यानंद जी ने ज्ञान यज्ञ की शुरूआत किया। प्रथम दिन स्वामी जी ने भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा श्रवण करायी। स्वामी जी ने भगवान से सभी को प्रेम करना चाहिए। भागवत ज्ञान से जीवन जीने की कला प्राप्त होता है। भगवान से प्रेम करते ही हमारे भीतर भक्ति का प्रवाह होगा। जिससे जीव को संसार का ज्ञान होता है। जीवन में वैराग्य प्रकट होता है। स्वामी जी ने आत्मदेव की कथा श्रवण करायी ओर उसमें छिपे हुए संदेश को प्रकट किया। जीवन का श्रेष्ठ व्यक्ति कोई सूत्र देते है। जिसे जीवन में उतारने की जरूरत है। इस मौके पर विनादे तृप्ति, गोपाल मुरारका, प्रवक्ता संजय सोनी, सियाराम जी, विजय जी, सुनील जी, किरण मिश्रा, पीटी मिश्रा, शशि रेखा, परमेश्वर गोयल, अशोक पाण्डेय, तेलीडीह व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजेश राय, सागर माहथा, रामदत्त चौरोसिया, देवेन्द्र साह सहित अन्य उपस्थित थे।