प्रेमी के साथ मिलकर की थी बेटे की हत्या, दोनों गिरफ्तार
जागरण संवाददाता बोकारो चास मुफस्सिल थाना इलाके के हरिडीह गांव निवासी 18 वर्षीय सुखदेव मु
जागरण संवाददाता, बोकारो : चास मुफस्सिल थाना इलाके के हरिडीह गांव निवासी 18 वर्षीय सुखदेव मुर्मू हत्याकांड का खुलासा पुलिस 24 घंटे के अंदर कर ली है। सुखदेव की हत्या इसकी मां गुआ मनी देवी ने अपने प्रेमी चरण मुर्मू और प्रेमी के साथी बिदेश्वर किस्कु के साथ मिलकर कर दी थी। सुखदेव की मां व उसके प्रेमी चरण को पुलिस गिरफ्तार कर ली है। प्रेमी चरण मृतक के गांव का ही रहने वाला है वहीं इसका सहयोगी बिदेश्वर सियालजोरी के मुर्राबाद का रहने वाला है। बिदेवर अभी फरार है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह जानकारी चास एसडीपीओ बहामन टुटी ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को देते हुए बताया कि बीते दिन शनिवार को पुलिस को यह जानकारी मिली कि हरलागोड़ा कंगाल गुप्तिटाड़ जंगल में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस यहां पहुंची तो यह स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को लाकर जंगल में फेंक दिया गया है। शव की शिनाख्त हरिडीह गांव निवासी सुखदेव मुर्मू के रूप में हुई। पुलिस जब मृत युवक के गांव में पहुंची और अनुसंधान शुरू की तो जानकारी मिली कि उसकी मां ही हत्या के पीछे है। पुलिस जब मृतक की मां और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया।
जानकारी मिली कि मृतक का पिता चेन्नई में बीते कई वर्षों से रहकर काम करता है। बीते सात वर्षों से चरण व गुआ मनी में प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटा इसका विरोध करता था। कई बार सुखदेव का अपनी मां के प्रेमी से कहासुनी भी हुई थी। दोनों एक दूसरे को देख लेने तक की धमकी दिए थे। गुआ मनी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने की योजना बना ली। प्रेमी चरण ने इस काम में अपने दोस्त बिदेश्वर की मदद मांगी। तीनों ने मिलकर पहले सुखदेव की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को ले जाकर जंगल में फेंक दिया। एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड के खुलासे में चास मुफस्सिल इंस्पेक्टर अमिताभ राय, दारोगा जावेद इकबाल, एएसआइ अमृत मिज का सराहनीय योगदान रहा। -सुखदेव के चाचा के बयान पर दर्ज हुई है प्राथमिकी
एसडीपीओ ने बताया कि पूरे मामले में तीनों हत्यारों के खिलाफ मृत युवक के चाचा हरा मांझी के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस हत्यारोपियों के इकबालिया बयान पर मृतक का पैंट शर्ट घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया। फरार हत्यारोपी बिदेश्वर की साइकिल भी चरण मुर्मू के आवास से बरामद हुई है। पुलिस इसे गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने में जुटी हुई है।