Move to Jagran APP

होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

डैफोडिल पब्लिक स्कूल सोलागीडीह चास में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि मानव अधिकार विजन की जिलाध्यक्ष सुषमा ओझा व कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 07:41 PM (IST)
होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

जागरण संवाददाता, बोकारो: डैफोडिल पब्लिक स्कूल सोलागीडीह चास में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि मानव अधिकार विजन की जिलाध्यक्ष सुषमा ओझा व कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुषमा ओझा ने कहा कि देश की सभ्यता व संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। होली का त्योहार जीवन में खुशियों के रंग बिखेरता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। प्राचार्य शशिशंकर प्रसाद ने होली में पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखना चाहिए। रासायनिक रंगों के उपयोग से बचना चाहिए। विद्यार्थियों ने नृत्य व गीत पेश कर समां बांध दिया। मौके पर मनोज कुमार, अमित कुमार, शमसुल, जितेंद्र, मेघनाथ, दिलीप, मुस्कान, सुनीता, रीना, शीला, सौरभ, रंजना, राजलक्ष्मी, दीपा, उमा, मल्लिका, मुर्शरत, शहजादी, पिकी, रिकी, सावित्री, मीना आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.