Move to Jagran APP

राजद के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव अवधेश

राजद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश सिंह यादव सोमवार को कुरपनिया पंहुचे। उन्होंने स्थानीय मिल्लत क्लब परिसर में कार्यकर्ताओं के संग बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 07:59 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 07:59 PM (IST)
राजद के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव अवधेश
राजद के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव अवधेश

संडेबाजार : राजद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश सिंह यादव सोमवार को कुरपनिया पंहुचे। उन्होंने स्थानीय मिल्लत क्लब परिसर में कार्यकर्ताओं के संग बैठक की। बेरमो सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की।

loksabha election banner

कहा कि झारखंड में राजद ने हमेशा गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ा है। राजद के सभी कार्यकर्ताओं ने गठबंधन धर्म का पालन किया है, लेकिन चुनाव के बाद राजद के कार्यकर्ता स्वयं को ठगा महसूस करते हैं। इस संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया गया है। वहीं, पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि बेरमो में होने वाले उपचुनाव में अवधेश सिंह यादव राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। कहा कि सीसीएल प्रबंधन ने विस्थापितों की जमीन ले ली, लेकिन नियोजन व मुआवजा नहीं दिया। इसके खिलाफ उन्होंने दर्जनों कोर्ट में पीआइएल दायर किया है। लोकतंत्र में अपनी भावना व्यक्त करने का सबको अधिकार है। जब चुनाव आता है, तब कांग्रेस पार्टी को राजद से गठबंधन करने की याद आती है। चुनाव बीत जाने के बाद राजद कार्यकर्ताओं को कांग्रेसी नेता पूछने का भी काम नहीं करते। यहां राजद के वरीय नेता मो. कलाम, पूर्व बोकारो नगर अध्यक्ष भागीरथ यादव एवं युवा राजद के प्रदेश सचिव वीरेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। मौके पर गणेश राम, मो. सरफुद्दीन, कुंती देवी, मो. तनवीर, उषा देवी, गीता देवी, पार्वती देवी, शीला देवी, लखवा देवी, मो. जमील, मो. अली, रजी अख्तर, मो. इकबाल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.