Move to Jagran APP

मसानजोर डैम की एक-एक बूंद पानी पर झारखंड का हक: अमर कुमार बाउरी

मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मसानजोर डैम की एक-एक बूंद पानी पर झारखंड व झारखंडियों का अधिकार है।

By Edited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 01:17 PM (IST)
मसानजोर डैम की एक-एक बूंद पानी पर झारखंड का हक: अमर कुमार बाउरी
मसानजोर डैम की एक-एक बूंद पानी पर झारखंड का हक: अमर कुमार बाउरी

जागरण संवाददाता, बोकारो। झारखंड के भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मसानजोर डैम की एक-एक बूंद पानी पर झारखंड व झारखंडियों का अधिकार है। पूरे एकरारनामे की जांच हो रही है। यदि एकरारनामे की मियाद समाप्त हो चुकी है तो झारखंड सरकार अपने नदी के पानी से पहले संथाल की धरती को सिंचित करेगी और बचा हुआ पानी बंगाल को देगी। सीएम ने मुख्य सचिव को इसकी जांच का आदेश दिया है। कैबिनेट पर इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

loksabha election banner

मंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस का पाप है, जिसमें झामुमो उसकी सहयोगी रही है। दुमका के गरीब आदिवासियों को विस्थापित कर उनकी जमीन पानी में डुबो दिया गया और पश्चिम बंगाल के खेत को हराभरा कर दिया गया। यह नैसर्गिक न्याय के विपरीत है। सरकार इसके लिए जो भी करना होगा करेगी, लेकिन संथाल की धरती अब पानी के बिना बंजर नहीं रहेगी। मंत्री ने कहा कि महागठबंधन का कोई असर नहीं है। कांग्रेस व झामुमो के नेता 2019 के लिए अपना विभाग भी बांट चुके हैं। जबकि सच्चाई है कि 2019 में केंद्र के साथ प्रदेश में भी भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी।

ताकत है तो विकास पर चर्चा करें हेमंत : प्रदेश के 18 वर्ष में लगभग 8 वर्ष झामुमो तथा कांग्रेस की सरकार या राष्ट्रपति शासन रहा। हेमंत सोरेन व कांग्रेस में दम हैं तो अपने विकास के कार्यों की तुलनात्मक चर्चा भाजपा के चार वर्ष के शासन से करें। लोगों को बाहरी भीतरी तथा अन्य मुद्दों पर लड़ाने का काम छोड़ दें। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस व झामुमो को बताना चाहिए कि इतने दिनों में कितने आदिवासियों को पक्का मकान दिया, कितने को शौचालय, कितने को गैस और कितने को अनाज दिया। लोगों को गरीब रखकर उनका वोट हड़पने वाले लोगों को जनता पूरी तरह सफाया कर देगी।

पत्थलगड़ी की तरह महागठबंधन का गुब्बारा फूट जाएगा : मंत्री बाउरी ने कहा कि सरकार के खिलाफ कुछ लोगों ने साजिश रचकर पत्थलगड़ी का हव्वा फैलाया। जब पूरा मामला सामने आया तो पता चला कि यह देश विरोधी लोगों व दुष्कर्मियों को समूह था। जो गरीब आदिवासियों को बरगलाने का काम कर रहे थें। भाजपा के ऐसे नेता जो दस वर्षो तक चुप रहे उनके निधन पर देश का स्नेह देखकर भी लोगों को समझना चाहिए कि 2019 में महागठबंधन का क्या होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.