Move to Jagran APP

दुमका के अमन व बोकारो के अनंत राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित

बोकारो साइंस फॉर सोसायटी एवं विज्ञान जागरण समिति झारखंड की ओर से होली क्रॉस स्कूल

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 10:57 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 06:16 AM (IST)
दुमका के अमन व बोकारो के अनंत राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित
दुमका के अमन व बोकारो के अनंत राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित

बोकारो : साइंस फॉर सोसायटी एवं विज्ञान जागरण समिति, झारखंड की ओर से होली क्रॉस स्कूल बालीडीह में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान व बाल अधिकार कांग्रेस का समापन हुआ। दूसरे दिन रविवार को अध्यक्ष डॉ. अली इमाम खान एवं सिस्टर डॉ. लायसा कोक्कट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ.अली इमाम खान ने कहा कि विज्ञान मानव जीवन से जुड़ा है। विज्ञान के सहारे हर क्षेत्र में विकास की गति तीव्र हुई है। इसलिए विद्यार्थियों को विज्ञान का ज्ञान देना चाहिए। इन्हें शोध के लिए प्रेरित करना चाहिए। स्कूली स्तर पर ही इस दिशा में काम किया जा सकता है। इसके लिए शिक्षकों को कदम आगे बढ़ाना होगा। संस्था की ओर से बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। सिस्टर डॉ.लायसा कोक्कट, राज्य समन्वयक डीएनएस आनंद व महासचिव राजेन्द्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य सिस्टर कमला पॉल ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पूर्व बैंड की धुन पर अतिथियों का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

16 जिलों 100 प्रतिभागियों ने प्रदर्श किया प्रोजेक्ट

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस एवं बाल अधिकार कांग्रेस में राज्य के 16 जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 प्रतिभागियों ने अपने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया। शैक्षणिक समन्वयक डॉ. टी पाचाल ने परिणाम की घोषणा की। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बाल विज्ञान कांग्रेस सीनियर ग्रुप में दुमका के अमन कुमार, पूर्वी सिंहभूम के साहिल रे, सरायकेला खरसावां की मुस्कान तन्तुडे, जामताड़ा के बजेंद्र मांझी, पश्चिम सिंहभुम की प्रीति होनहागा, पूर्वी सिंहभूम की शिखा कुमारी, पश्चिम सिंहभूम की संजना प्रधान, बोकारो के चितरंजन, बोकारो के अनंत नाग गिरि, पूर्वी सिंहभूम की वृष्टि हलदर, बोकारो की तमन्ना गर्ग, बाल विज्ञान कांग्रेस जूनियर ग्रुप में

बोकारो की तरन्नुम गुलनाज, पूर्वी सिंहभूम की अमृता भगत, बोकारो की वैष्णवी, बोकारो की आकांक्षा भार्गव, दुमका की नेहा मुर्मू, बोकारो के अंकित कुमार झा, पश्चिम सिंहभूम की सानिया कच्छप, बोकारो के मिराया बल्लाव, दुमका के मनीष कुमार, पश्चिम सिंहभूम के सुब्रतो कुंडू, बाल अधिकार कांग्रेस सीनियर ग्रुप में बोकारो की लीपिका दत्ता, काजल, रोशन प्रभाकर, बाल अधिकार कांग्रेस जूनियर ग्रुप में बोकारो की ऋचा कुमारी, रूबब जमी व दीप्तेश गुप्ता को सफल घोषित किया गया। इनके प्रोजेक्ट को राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया। 4 दिसंबर को द्वितीय चरण में 14 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.